उत्तराखंड समाचारक्राइम

हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

युवकों द्वारा पूछताछ में बताया कि 02 छात्र स्थनीय इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत हैं व 02 युवक प्राईवेट नौकरी करते हैं।

देहरादून। थाना प्रेमनगर पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करते हुए स्थानीय इंस्टीट्यूट के 02 छात्रो सहित 04 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादू द्वारा हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने सम्बन्धित अभियान गतिमान है। उक्त अभियान के दृष्टीगत पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर देहरादून के पर्येवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा हुड़दंगियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लीये अलग अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाकर हुडदंग करते हुए 04 युवकों को अन्तर्गत धारा 81 पुलिस अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। युवकों द्वारा पूछताछ में बताया कि 02 छात्र स्थनीय इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत हैं व 02 युवक प्राईवेट नौकरी करते हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर दिया है। हुडदंग करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों/ वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581