उत्तराखंड समाचार

सड़क पर गुंडई दिखाना युवकों को पड़ा भारी

मारपीट की घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 29 मई। सड़क पर गुंडई दिखाना युवकों को भारी पड़ा। दून पुलिस ने उनकी सारी खुमारी उतार दी। वसंत विहार क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को दून पुलिस ने हिरासत मे ले लिया हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष ऑटो ड्राइवर थे, उनमे सवारियों को उतारने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद होने पर दोनों ऑटो ड्राइवरों ने मारपीट करने के लिये अपने- अपने साथी बुलाये थे। एसएसपी देहरादून ने घटना का स्वयं संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष वसंत विहार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
रात्रि में थाना बसंत विहार क्षेत्र अन्तर्गत दो पक्षों में लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए बसंत विहार थाने को तत्काल दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बसंत विहार थाना पुलिस ने उक्त घटना की जांच करने पर पाया की पक्ष ऑटो ड्राइवर आरिफ खान निवासी आजाद कॉलोनी व द्वितीय पक्ष ऑटो चालक हाकिम सिंह निवासी शास्त्री नगर थाना बसंत विहार देहरादून द्वारा अपने-अपने साथियों के साथ एक दूसरे पक्ष के साथ रात्रि में अनुराग चौक के पास सवारी उतारने को लेकर बहस हो गई थी एवं दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। वीडियो का संज्ञान लेकर वसंत विहार पुलिस द्वारा अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा धारा 147/323/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया तथा घटना में संलिप्त आठ अभियुक्तों हाकिम सिंह पुत्र नाथू राम उम्र 38 वर्ष निवासी शास्त्री नगर खाला थाना बसंत विहार देहरादून, सुजीत कुमार पुत्र जय किशोर पासवान उम्र 41 वर्ष निवासी 546 इंद्रानगर थाना बसंत विहार देहरादून, नाथू लाल पुत्र होरी लाल उम्र 39 वर्ष निवासी 3B बसंत विहार एनक्लेव थाना बसंत विहार देहरादून, चौधरी पाल पुत्र लटूरी पाल उम्र 28 वर्ष निवासी शास्त्री नगर खाला थाना बसंत विहार देहरादून, आरिफ खान पुत्र गय्युर खान उम्र 28 वर्ष निवासी सत्तोवाली घाटी थाना बसंत विहार देहरादून, आतिफ खान पुत्र अफजाल खान निवासी सत्तोवाली घाटी थाना बसंत विहार देहरादून, साहिल खान पुत्र गय्युर खान उम्र 25 वर्ष निवासी सत्तोवाली घाटी थाना बसंत विहार देहरादून व समीर पुत्र चांद खान उम्र 25 वर्ष निवासी राजीव नगर चमनपुरी थाना पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581