उत्तराखंड समाचार

आकर्षण का केंद्र बनी चांदपुर गढ़ी

कभी गढ़वाल राज्य की राजधानी रही चांदपुर गढ़ी उपेक्षा के कारण खंडहर में तब्दील हो गई थी।

देहरादून, 22 अगस्त। चमोली में कर्णप्रयाग-गैरसैण मार्ग पर आदिबद्री के समीप स्थित चांदपुर गढ़ी अपने ऐतिहासिक महत्व के चलते पर्यटकों और इतिहास के जिज्ञासुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। कभी गढ़वाल राज्य की राजधानी रही चांदपुर गढ़ी उपेक्षा के कारण खंडहर में तब्दील हो गई थी। लेकिन, वर्ष-2004 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने चांदपुर गढ़ी का उत्खनन और इसे चरणबद्ध ढंग से सजाने-संवारने का काम शुरू किया। यही कारण है कि आज यह स्थानीय ही नहीं, देशी-विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर खींच रही है। यहां रोजाना काफी पर्यटक व अन्य लोग आते हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581