उत्तराखंड समाचारक्राइम

रायपुर पुलिस ने किया वाहन चोरी का खुलासा

सीसीटीवी फुटेज में 02 व्यक्ति द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करते हुये दिखायी दिया गया।

देहरादून। रायपुर पुलिस ने 2 वाहन चोरी का खुलासा करते हुये 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी के दोनों वाहन मोटर साईकिल पल्सर व स्कूटी बरामद की हैं।
रायपुर पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को श्रीमती फरहानाज पत्नी मो. सिकन्दर निवासी जैन प्लाट रायपुर जनपद देहरादून ने अपने घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी यूके 07 बीएम -1310 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर थाना रायपुर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग 275/23 धारा 379 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक रमन बिष्ट सुपुर्द की गयी।
वहीं 19 अगस्त को प्रीतम सिंह नेगी पुत्र कुंदन सिंह नेगी निवासी शिवलोक कॉलोनी लेन नंबर 2 प्राइमरी स्कूल थाना रायपुर देहरादून ने अपनी मोटर साईकिल नंबर यूके 08 वाय 1143 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर मुकदमा अपराध सख्या 346/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना अ. उप निरीक्षक विजय प्रताप के सुपुर्द की गयी। वाहन चोरी के अनावरण के लिये पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर द्धारा 03 टीमें गठित की गयी। गठित पुलिस टीम में से प्रथम टीम द्धारा घटनास्थल के आसपास लगभग 36 सीसीटीवी कैमरे देखे गये तथा द्धितीय टीम द्धारा पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन उनके अध्यातन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। तृतीय टीम द्धारा घटनास्थल के आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही के परिणाम स्वरूप सीसीटीवी फुटेज में 02 व्यक्ति द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करते हुये दिखायी दिया गया। घटनास्थल के आसपास किये गये सत्यापन से उक्त हुलिये के व्यक्तियों के सत्यापन से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस टीम द्धारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुये कड़ी मेहनत के पश्चात आज सीक्यूआई तिराहा से अभियुक्त श्रेय बिष्ट उर्फ शैंकी पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी 244 गली नंबर 5 बनी बिहार थाना रायपुर देहारदून व सादाब पुत्र इदरीश निवासी वाणी विहार जैन प्लॉट थाना रायपुर को चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यूके 08 वाय 1143 के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ पर श्रेया विष्ट ने पूछताछ पर एक अन्य स्कूटी संख्या यूके 07 बीएम -1310 को पूर्व में चोरी करना स्वीकार करते हुये रिंग रोड़ जंगल से बरामद करायी गयी। अभियुक्त सादाब की जानकारी करने पर पाया गया कि अभियुक्त सादाब घरों में चोरी के अपराध में दो बार व आर्म्स एक्ट में पूर्व में एक बार जेल जा चुका है। दोनों अभियुक्तगणों को न्यायालय पेश किया गया न्यायालय द्धारा दोनों अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष कुंदन राम, वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन जोशी, उप निरीक्षक रमन बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक विजय प्रताप, हेड कांस्टेबल दीपप्रकाश, हेड कांस्टेबल संतोष, पुलिस कांस्टेबल सौरभ वालिया, कॉन्स्टेबल धीरेंद्र व कॉन्स्टेबल रंजीत शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581