उत्तराखंड समाचारक्राइम

दो समुदायों में बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देहरादून। पिता को पीट रहे युवक को रोकने पर विवाद हो गया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। बवाल में एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के थानों-चौकियों से पुलिस बल बुलाकर अस्पताल और घटना स्थल पर तैनात किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्री गुरु कृपा होटल के सामंने यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लडाई झगडे की सूचना पर उप निरीक्षक विवेक भण्डारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँचे, तो गुरुकृपा होटल के सामने कुछ लोगो के मध्य झगडा हो रहा था। जिन्हे मौके पर हल्का बल प्रयोग कर तितर बितर किया गया तथा चोटिल व्यक्तियो को उपचार के लिये उपजिला स्वास्थय केन्द्र विकासनगर मे लाया गया। परंतु झगड़े में शामिल एक पक्ष के व्यक्तियों प्रेम चौधरी पुत्र स्व. शिव शकर चौधरी, राहुल चौहान पुत्र अर्जुन सिह चौहान, राहुल पुत्र राकेश, रविन्द्र, सुर्या निवासी ग्राम टेपोऊ, अकित, सोनू, मुकेश चौहान, मनोज पाण्डे, अर्श शर्मा, अनिल तोमर व 40-50 अन्य लोगो द्वारा उग्र होकर नारेबाजी करते हुये उपजिला स्वास्थय केन्द्र विकासनगर से 28 फुटा रोड पर आकर दूसरे पक्ष में शामिल शदाकत तथा खालीद के घरो मे पत्थर फेंके गये तथा घर के गेट को क्षतिग्रस्त करते हुए यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम कर उत्तेजित होकर नारे बाजी शुरु कर दी गयी। जिस कारण आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ में शामिल कुछ लोगो द्वारा उग्र होकर सड़क के किनारे लगी ठेलीयो को भी नुकसान पहुँचाया गया। जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया तथा ठेली पलटने व राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम करने वाले मे से 03 व्यक्तियो प्रेम चौधरी पुत्र स्व. शिव शंकर चौधरी निवासी सैय्यद रोड़ विकास नगर एनफिल्ड स्कूल के पास विकासनगर मूल पता राजेन्द्र पार्क 188/216 सेक्टर 105 गुरु ग्राम हरियाणा उम्र 35 वर्ष, राहुल चौहान पुत्र अर्जुन सिह चौहान निवासी लाईन जीवनगढ़ विकासनगर उम्र 26 वर्ष व राहुल पुत्र राकेश निवासी लखवाड़ कालोनी डाकपत्थर विकासनगर देहरादून उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लेकर कोतवाली विकासनगर में उप निरीक्षक विवेक भंडारी की तहरीर पर धारा 34/147/341/323/427 भादवि व 7 सीआरएलए ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक भुवन चन्द पुजारी द्वारा की जा रही है।
घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग तहरीर दी गई है, जिस पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581