उत्तराखंड समाचार

महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने हरेला पर्व पर रोपे फलदार पौधे

हरेला पर्व नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है।

देहरादून 17 जुलाई। भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने हरेला पर्व पर फलदार पौधे रोपे। महानगर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अंबेडकर नगर मंडल में धामावाला वार्ड 26 गढ़वाल मंडल विकास निगम प्रांगण में, गांधी रोड मुस्लिम बूथ 17 में फलदार पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर मोहम्मद शाहिद ने हरेला पर्व पर प्रकाश डालते हुये कहा की पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व हरेला उत्तराखंड की संस्कृति परंपरा का प्रतीक है। हाजी सलीम ने कहा की पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है, यह पर्व समृद्धि संस्कृति के महत्व हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। इस अवसर पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य इफ्तिखार अहमद ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक महानगर महामंत्री हाजी रईस अंसारी ने कहा की उत्तराखंड अपने तीर्थ स्थलों के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है। वही यहां की संस्कृति में जितनी विविधता दिखाई देती है, शायद कहीं और नहीं है। उत्तराखंड को देश में सबसे ज्यादा लोकपर्वो वाला राज्य भी कहा जाता है। इन्हीं में से एक है हरेला पर्व। हरेला पर्व नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्धभाव का पर्व एवं ऋतु परिवर्तन का भी सूचक है। यह दिवस प्रकृति व मानव के सह अस्तित्व को स्मरण करने व प्रकृति संरक्षण के हमारे प्रण को पुनः दोहराने का दिन है। उत्तराखण्ड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। हरेला एक ऐसा ही पर्व है, जो हमारी प्रकृति से निकटता को और अधिक प्रगाढ़ बनाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहम्मद आलम, प्रमोद, महेश धोनी, तौसीफ सैफ अली, नरेंद्र सिंह, विजय पाल, डॉ सुमन राय, अमजद असद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button