उत्तराखंड समाचार

उप संभागीय परिवहन विभाग ने चलाया वृहद स्तर पर अभियान

यातायात नियमों के उल्लंघन पर निरंतर कार्रवाई भी की जा रही है।

देहरादून। उप संभागीय परिवहन विभाग ने पछवादून से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों की जांच का वृहद स्तर पर अभियान चलाया। विभाग की अलग-अलग टीम ने विभिन्न मार्गों पर कार्रवाई करते हुए 68 वाहनों का चालान कर दिया जबकि सात वाहनों के जरूरी कागजात नहीं पाए जाने पर उन्हें सीज कर दिया गया। उप संभागीय परिवहन विभाग प्रवर्तन की कई टीमों ने क्षेत्र के देहरादून रोड, सेलाकुई, विकासनगर, बाढ़वाला व शिमला बाईपास मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सामान लेकर चलने वाले मालवाहक वाहनों में यातायात नियमों की अनदेखी पर 68 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। उधर, ओवर लोडिंग व बीमा, फिटनेस, परमिट आदी नहीं पाए जाने पर सात वाहनों को सीज कर दिया गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि पछवादून में ओवर लोडिंग व क्षमता से अधिक यात्री लेकर चलने वाले वाहन चालकों को लगातार नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए जागरूक करने का काम भी टीम के माध्यम से किया जा रहा है। इसके साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर निरंतर कार्रवाई भी की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581