उत्तराखंड समाचार

उक्रांद ने रखा प्रत्येक लोकसभा से एक-एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

1 जनवरी को प्रत्येक जनपद मुख्यालयों में धरना देगा उक्रांद

देहरादून, 27 दिसंबर। आज अपराह्न 2.15 बजे उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय कचहरी रोड़ देहरादून मे आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मे उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरणसिंह कठैत ने कहा कि मूल निवास सन 1950 कट ऑफ उत्तराखंड क्रांति दल पूर्व से ही मानते आया हैं, इसी के साथ सशख्त भू कानून जिससे राज्य कि बची भूमि को बचाया जा सके ऐसा कड़ा कानून जरुरत हैं। उन्होंने कहा हैं कि दल लोक सभावार सदस्य अभियान नये सिरे से चलएगा जो 01 जनवरी 2024 से प्रथम चरण तीन महीने की शुरुआत की जायेगी। जिसमें प्रत्येक लोकसभा से एक-एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। मूल निवास सन 1950 व भू – कानून की मांग को लेकर 01 जनवरी 2024  को प्रत्येक जनपद के मुख्यालयों में धरना देकर सरकार के मुखिया को मांग पत्र भेजा जायेगा। श्री कठैत ने कहा कि सरकार जंगली जानवरों के आतंक से निजात हेतु कड़े कदम उठाये। जंगली जानवरों के आतंक से पहाड़ों में खेती करना दूभर हो गया हैं। किसानों कि खेतियाँ नष्ट हो रह हैं। जो पहाड़ो में लोग हैं जंगली जानवरों से परेशान हैं सरकार से उक्रांद मांग करता हैं कि इसके लिए सही राश्ता निकाला जाय। उन्होंने कहा हैं कि मूल निवास की कट ऑफ़ डेट 1950 उत्तराखंड में लागू का समर्थन कांग्रेस नहीं करती हैं, जिसका दल निंदा करता हैं और ये कांग्रेस का दिवालियापन हैं। वैसे इस मुद्दे पर दोनों दल कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के के दो पहलु हैं। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, सुनील कोटनाला, प्रमिला रावत, प्रताप कुंवर, अनिल थपलियाल, बिजेंद्र रावत, प्रमोद काला उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581