उत्तराखंड समाचारदेश

अटल आयुष्मान योजना के तहत निर्धन परिवारों को दी जाएगी निशुल्क एमआरआई की सुविधा

मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया

अल्मोड़ा। मंत्री उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, सहकारिता डा धन सिंह रावत ने आज सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा से संबद्ध गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस अस्पताल पहुंचकर 6.436 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित अत्याधुनिक डिजीटल रेडियोग्राफी सिस्टम/ नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेसिंग लैब एवं डिजीटल मैमोग्राफी सिस्टम का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने स्थापित की गई सभी मशीनों का निरीक्षण भी किया, तथा उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि इन मशीनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज में 13 करोड़ रुपए की लागत से एमआरआई की सुविधा का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिससे पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा के लोगों को एमआरआई के लिए हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान योजना के तहत निर्धन परिवारों को निशुल्क एमआरआई की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग लैब के माध्यम से कॉविड जैसी बीमारियों से जुड़ी जटिल जांचों के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही 350 चिकित्सा विशेषज्ञों की भर्ती करने जा रही है साथ ही 1500 नर्सों की भर्ती भी जल्द की जाएगी, जिसका लाभ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यस्था को मिलेगा तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को 15 दिन में ऑपरेशन थिएटर को चालू करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिलाधिकारी विनीत तोमर, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, जिलाधिकारी विनीत तोमर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581