उत्तराखंड समाचार

रानीखेत से कौसानी जा रही कार खाई मे गिरी, कई घायल, एक की मौत

उपचाराधीन घायलों को हायर सेण्टर (हल्द्वानी) रेफर किया गया है।

अल्मोड़ा। रानीखेत से कौसानी के लिये जा रही हुण्डई आई 20 कार राजस्व क्षेत्र तहसील सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत सिलारी क्षेत्र में सड़क से लगभग 100 मीटर खाई मे गिर गयी, जिसके परिणाम स्वरूप कार मे सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कार दुर्घटना में घायलों को कोतवाली रानीखेत, थाना सोमेश्वर, फायर स्टेशन रानीखेत टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 100 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू किया और गोविन्द सिंह माहरा चिकित्सालय रानीखेत भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। उपचाराधीन घायलों को हायर सेण्टर (हल्द्वानी) रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि में हुण्डई आई 20 कार सख्या यूके 07 डीएन 8781 रानीखेत से कौसानी के लिये जा रही थी, जब वह राजस्व क्षेत्र तहसील सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत सिलारी क्षेत्र में पहुंची तो अचानक वह सड़क से लगभग 100 मीटर खाई मे गिर गयी। कार दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को कोतवाली रानीखेत, थाना सोमेश्वर, फायर स्टेशन रानीखेत टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 100 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार कार मे नील निपुण रावत उम्र 14 वर्ष पुत्र नीलम सिंह रावत, नीलम सिंह रावत उम्र 47 वर्ष पुत्र फतेह सिंह रावत, नीतू रावत उम्र 43 वर्ष पत्नी नीलम सिंह रावत निवासी गण एम ब्लॉक दिब्य विहार डांडा धरमपुर देहरादून, अनिल सिंह नेगी उम्र 47 वर्ष पुत्र किशन सिंह नेगी व क्रान्ति नेगी उम्र 36 वर्ष पुत्री किशन सिंह नेगी निवासी गण बालासाट रतनपुर कोटद्वार जिला पौडी सवार थे, जो दुर्घटना मे गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर गाड़ी से निकालकर रेस्क्यू किया गया और गोविन्द सिंह माहरा चिकित्सालय रानीखेत भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा क्रान्ति नेगी मृत घोषित किया गया। उपचाराधीन घायलों को हायर सेण्टर (हल्द्वानी) रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत होता है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581