उत्तराखंड समाचार

दिनेश चतुर्वेदी को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण परिषद की उत्तराखंड राज्य इकाई का गठन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण परिषद ने ,”अपनो से अपनी बात” व उत्तराखंड राज्य में संगठनात्मक विषय पर बैठक हिल इनक्लेव सोसायटी प्राइमरी स्कूल के पीछे सिनोला में सम्पन्न हुई परिषद के संविधान के अनुरुप भगवान शंकर मूर्ति पूजन 75+ सम्मान में रमेशचन्द्र गौड़ व एपी थापलियर का कार्यक्रम आयोजक दिनेश चतुर्वेदी द्वारा माल्यार्पण व अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि शेखर तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड राज्य में संगठनात्मक ढांचा तैयार करने पर बल देते हुए कहां की आज ब्राह्मणों को आवश्यक हैं की वह कान्यकुब्ज सरयूपारी जुझौतिया रुपौलिहा करवरिया नायक आदि को छोड़कर मैं ब्राह्मण हूं स्वीकार करे अहम छोटा-बड़ा अमीर-गरीब का यदि एहसास दिलाते रहें तो पतन सुनिश्चित हैं और इसी सोच के चलतें ब्राह्मण अंतिम पायदान में खड़ा परिषद शहर से गांवों तक चल बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए अग्रसर है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.शेखर तिवारी ने देहरादून निवासी दिनेश चतुर्वेदी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उत्तराखंड राज्य के गठन का दायित्व सौपते हुए कहां की मुझे विश्वास है की दिनेश चतुर्वेदी उत्तराखंड राज्य में संगठनात्मक संरचना को मजबूती से पूरा करेंगे।

कार्यक्रम में कमलेश चौरसिया वरिष्ठ सलाहकार समिति अभाब्राक परिषद, आरसी गौड़, डा.शिवलौटन शुक्ल, एपी थापलियर, जगनारायन शर्मा, मनोज शर्मा, आशीष, महेश दत्त शर्मा, आरसी माहेश्वरी, निर्विकार, जीतू नय्यर आदि उपस्थित रहें।

 

 

Related Articles

Back to top button