उत्तराखंड समाचार

आईएएस रीना जोशी ने जिले के 18वें डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

अब तक वह शासन में अपर सचिव ग्राम्य विकास के पद पर तैनात थीं

बागेश्वर। आईएएस रीना जोशी ने जिले के 18वें डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब तक वह शासन में अपर सचिव ग्राम्य विकास के पद पर तैनात थीं। नवागत डीएम का कहना है कि बागेश्वर में 34 गांव पलायन से प्रभावित हैं। इन गांवों में 50 प्रतिशत से अधिक पलायन हुआ है। पलायन वाले गांवों में सुविधा जुटाने के दिशा में कदम उठाए जाएंगे। समस्या दूर कर लोगों को रिवर्स पलायन के लिए प्रेरित किया जाएगा।डीएम कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब डीएम रीना जोशी ने प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि बागेश्वर जिले में चिकित्सा सुविधाओं की कमी है। जिले में चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा ताकि जिले के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन स्थलों के विकास के लिए योजना तैयार कराई जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पूरे जिले का भ्रमण कर समस्याओं का आंकलन करेंगे। समस्याओं को दूर करने के लिए गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इससे पहले डीएम ने कलक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया और ट्रेजरी का निरीक्षण किया। अधिकारियों की बैठक ली।

 

 

 

Related Articles

Back to top button