उत्तराखंड समाचार

अमन कमेटी की गोष्ठी आयोजित

साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील

अल्मोड़ा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा, थाना चौखुटिया में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार व थाना भतरौजखान में थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी द्वारा आगामी ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत अमन कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित जनों से ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु विचार-विमर्श कर सहयोग की अपेक्षा की गयी तथा सभी से आपसी प्रेम, समन्वय से एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में शान्तिपूर्वक त्योहार मनाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी। गोष्ठी के उपरांत उपस्थित जनों को साइबर क्राइम, ड्रग्स व किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581