उत्तराखंड समाचार

चेतक अभी भी वही, जिसके साथ जुड़ी हुई हैं हमारी यादें

महाराना प्रताप के घोड़े चेतक के नाम पर रखा गया था चेतक स्कूटर का नाम

देहरादून। आप सभी को बजाज का चेतक स्कूटर तो याद ही होगा, जिसने 90 के दशक में लगभग सभी भारतीय मध्यम वर्गीय परिवारों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। चलिए जानते हैं बजाज से संबंधित कुछ रोचक जानकारी। बजाज उस पहली कंपानी में से एक थी, जिसने जापान की कावासाकी कंपनी के साथ मिलकर भारत मे स्थानीय स्तर पर निर्मित मोटरसाइकिल लॉन्च की। 1990 के दशक के अंत मे जब स्कूटर की मांग कम हो गयी, तब बजाज ने नई रणनीति अपनाते हुए, अपने गीयर में बदलाव किए। भारत के सबसे पसंदीदा स्कूटर बजाज चेतक को कौन भूल सकता है, जो उस समय लगभग सभी भारतीय घरों मिल ही जाता था। चेतक स्कूटर का नाम महाराना प्रताप के घोड़े चेतक के नाम पर रखा गया था। मध्यम वर्ग के पास यह स्कूटर होना, उनके लिए गर्व की बात होती थी। यह स्कूटर भारत की जनता के दिलों में एक अलग जगह रखता था। काइनेटिक गियरलैस होंडा के बाजार में आने के बाद, इसने अपना बाजार मूल्य खो दिया, तब भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई रखी। आज, हमारे पास एक आकर्षक नई स्कूटी हो सकती है, लेकिन चेतक अभी भी वही है, जिसके साथ हममें से कई बड़े हुए हैं और जिसके साथ हमारी यादें जुड़ी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581