उत्तराखंड समाचार

स्वच्छ और स्वस्थ बनता हमारा देहरादून : मेयर

देहरादून की रैकिंग में उल्लेखनीय सुधार : मेयर

देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल का कहना हैं कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अंतर्गत आयोजित ‘स्वच्छता सर्वेक्षण 2024’ में नगर निगम, देहरादून की रैकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून शहर ने राष्ट्रीय स्तर पर 62वीं रैंक प्राप्त की है। यह पिछले वर्ष (2023) की तुलना में 6 रैंक का सुधार है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं बल्कि देहरादून को एक स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। नगर निगम आने वाले समय में और बेहतर प्रयासों के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में देश के शीर्ष शहरों में स्थान बनाने के लिए कटिबद्ध है।
यह सफलता केवल नगर निगम टीम की मेहनत का ही नहीं, बल्कि पूरे देहरादून के सम्मानित नागरिकगणों, हमारे पर्यावरण मित्रों और सभी स्वच्छता योद्धाओं की जागरूकता और सहयोग का परिणाम है।
समस्त नगर निगम परिवार को उनकी निष्ठा, सेवा और समर्पण के लिए, देहरादून वासियों को उनके सहयोग और जागरूकता के लिए और हमारे पर्यावरण मित्रों को उनके निरंतर परिश्रम के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देता हूँ ।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581