उत्तराखंड समाचार

कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर रायपुर थाना पुलिस कर्मियों का सम्मान

रायपुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ एवं अपराधों पर अंकुश लगाकर पुलिस ने सुरक्षा का वातावरण पैदा किया है।

देहरादून, 17 जून। वार्ड संख्या 61 की सभासद नीतू बाल्मीकि ने नशे के खिलाफ कार्य करने, मिशन मर्यादा, यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर रायपुर थाना पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। आज यहाँ सहस्त्रधारा रोड स्थित टीवोलि होटल में आयोजित सम्मान समारोह में रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम, एसआई प्रेम नेगी, एसआई राजकुमार बमौला, एसआई विजय प्राप्त सिंह व चीता पुलिस कर्मियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सभासद एवं रायपुर क्षेत्र विधायक के प्रतिनिधि संजीव मल्होत्रा एवं कार्यक्रम आयोजक नीतू बाल्मीकि ने कहा कि पुलिस विपरीत परिस्थिति में जनता की रक्षा करती है और हम तभी चैन से सोते हैं जब पुलिस जागती है। रायपुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ एवं अपराधों पर अंकुश लगाकर पुलिस ने सुरक्षा का वातावरण पैदा किया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर मोर्चा के उपाध्यक्ष मदन बाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर तपोवन मंडल महामंत्री विजय गिरी, राकेश सिलेलान,विनोद घाघट, राजीव राजौरी, राजेंद्र मंचल, गौरव कुमार, संयम कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581