उत्तराखंड समाचारदेश

विकासखण्ड द्वारीखाल में स्थानाान्तिरत अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

सभी को नये विकासखण्ड में स्थानान्तरण होने पर शुभ कामनाए दी।

पौडी गढवाल। आज विकास खण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा आयोजित विदाई समारोह में खण्ड विकास अधिकारी हरेन्द्र कोहली का स्थानान्तरण जनपद रूदप्रयाग होने एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मो. मोहसीन का स्थानान्तरण यमकेश्वर ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन पंवार का स्थानान्तरण यमकेश्वर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अर्चना रावत एवं अशोक नैनवाल का स्थानान्तरण एकेश्वर होने के फलस्वरूप उन्हे विकास खण्ड से भावभीनी विदाई दी गई प्रमुख द्वारा सभी स्थान्तारित अधिकारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि सभी अधिकारियों का व्यवहार कार्य करने की शैली बहुत अच्छी रही है। सभी को नये विकासखण्ड में स्थानान्तरण होने पर शुभ कामनाए दी। इस अवसर पर एबीडीओ विद्यादत्त रतूड़ी, एडीओ समाज कल्याण हरपाल सिंह, एडीओ सह. केदार दत्त कण्डवाल, प्रशासनिक अधिकारी कुमलेश बलोधी, एडीओ पंचायत जयदीप रावत, लेखाकार पीडी सनवाल, मनोज थपलियाल नरेन्द्र गुसाई प्रियांक रावत सौरभ बिष्ट विकासखण्ड के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581