उत्तराखंड समाचार

अवैध रुप से अतिक्रमण करने वालों पर कोतवाली नगर पुलिस ने की कार्यवाही

58 ठेलियों को कोतवाली नगर मे लाकर खडा किया गया।

देहरादून, 14 मई। कोतवाली नगर क्षेत्र में अवैध रुप से अतिक्रमण करने वाले ठेली, फड, दुकानदारो के विरुद्द कोतवाली नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये कुल 35 का चालान किये तथा 58 ठेलियों को कोतवाली नगर मे लाकर खडा किया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद क्षेत्र में अवैध रूप से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रहे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/ नगर के दिशा निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु अलग अलग टीमों का गठन किया गया व अवैध रूप अतिक्रमण कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए गए जिस पर थाना कोतवाली नगर द्वारा संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की गयी। इस दौरान पुलिस टीम ने ठेली/ फड, दुकानदारो के विरुद्द कार्यवाही की और 35 का चालान किया। वहीं 58 ठेलियों को कोतवाली नगर मे लाकर खडा किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581