उत्तराखंड समाचार

सीएम ने किया महिला आरक्षी शोभा सेमवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

पुलिस विभाग से थाना रायपुर जनपद देहरादून मे नियुक्त महिला आरक्षी शोभा सेमवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

देहरादून, 2 मार्च। मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में जनपद देहरादून से थाना रायपुर मे नियुक्त महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उक्त कार्यक्रम मे महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, बाल विवाह को रोकने तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु पुलिस विभाग से थाना रायपुर जनपद देहरादून मे नियुक्त महिला आरक्षी शोभा सेमवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button