उत्तराखंड समाचार

प्रदेश में किया जा चुका है 742738 पशुओं का टीकाकरण : सौरभ बहुगुणा

उत्तराखंड में 3131 पशु लंपी स्किन डिजीज रोग से ग्रसित हुए : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। आज दोपहर 03:30 बजे विधान सभा कार्यालय में उत्तराखंड राज्य के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुओं में हो रही लंपी स्किन डिजीज के संबंध में प्रेस वार्ता की। देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुये मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशु रोग के विषय में जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया की अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, रूद्रप्रयाग व टिहरी गढ़वाल जनपदों में 3131 पशु रोग से ग्रसित हुए हैं, जिनमें 1669 अब तक ठीक हो चुके हैं तथा 32 पशुओं की मृत्यू हुई है। रोग की रोकथाम हेतु उत्तराखंड सरकार और पशुपालन विभाग प्रभावी कदम उठा रहा है। विभिन्न जनपदों में 85451 वैक्सीन खुराक पूर्व से ही उपलब्ध है तथा 238000 वैक्सीन खुराक जनपदों की मांग के अनुसार उपलब्ध करा दी गई हैं। प्रदेश में कुल 742738 पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया की केदारनाथ यात्रा पर घोड़े खच्चरों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए पशुपालन विभाग पूरी तरह प्रयासरत है। हम घोड़े खच्चरों की सेहत का भी लगातार ख्याल रख रहे हैं। अब घोड़े खच्चरों के संचालन में रुद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के पंजीकृत घोड़े खच्चरों को भी सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है। लंबे समय से बनी हुई इस मांग के पूर्ण होने पर सभी संचालकों को बधाई देता हूं।

Related Articles

Back to top button