उत्तराखंड समाचार

भाजपा महानगर सह मीडिया प्रभारी की घोषणा

अक्षत जैन व प्रदीप कुमार को मिली सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून प्रभारी कुलदीप कुमार एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने आपसी विचार विमर्श कर भाजपा महानगर सह मीडिया प्रभारी की घोषणा कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अक्षत जैन व प्रदीप कुमार को भाजपा महानगर सह मीडिया प्रभारी बनाया गया हैं। उक्त जानकारी देते हुये भाजपा देहरादून महानगर के मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ने बताया की महानगर देहरादून प्रभारी एवं महानगर अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा की है कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के राष्ट्रवादी विचारों प्रदेश उत्तराखंड भाजपा सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने में व अविरल सहयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button