उत्तराखंड समाचार

5 साल का कार्यकाल बेहद निराशाजनक और जनविरोधी

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ओमवीर सिंह पवार ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में कहा की भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इनका 5 साल का कार्यकाल बेहद निराशाजनक और जनविरोधी है, जिसके कारण प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी बढ़ी है। स्वास्थ्य सेवाएं 5 साल में जस की तस है, जिसके कारण कोरोना काल में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवाई। भाजपा की अक्षम सरकार ने जनता को सही समय पर स्वास्थय सुविधाएं मुहैया नहीं कराई, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा। श्री पवार ने राज्य की जनता से आव्हान किया कि वह कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें और कांग्रेस की सरकार बनाएं ताकि प्रदेश में खुशहाली आ सके। बेरोजगारी दूर हो सके, युवाओं को काम मिल सके, महंगाई पर अंकुश लगाया जा सके और प्रदेश में स्वास्थ्य विधाएं बेहतर हो सके ताकि किसी जान माल की हानि ना हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और जल्द ही इसका परिणाम सबके सामने आएगा। इस अवसर पर श्री पवार के साथ मुख्य रूप से और पूर्व राज्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष कुमार, हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रम सैनी, हरिद्वार कांग्रेस के नेता मुकेश कोरी, आंदोलनकारी नेता नरेंद्र सोठी आल, वरिष्ठ नेता नवीन नेगी समेत अन्य कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581