उत्तराखंड समाचार

ऑपरेशन मुक्ति : भिक्षा नहीं शिक्षा दें

निर्धन बच्चों को आवंटित की गई शिक्षण सामग्री

देहरादून। ऑपरेशन मुक्ति के तहत जनपद देहरादून मे सेवानिवृत्त शिक्षक बीएस सजवान के नेतृत्व में सीनियर सिटीजन ने AHTU के साथ उन्नयन शिक्षा केंद्र में निर्धन बच्चों को स्टेशनरी आवंटित की।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की पहल ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण मे प्रथम चरण की कार्रवाई भिक्षावृत्ति में लगे, गुब्बारे बेचने या कूड़ा बीनने या अन्य किसी भी कारणों से स्कूल न जा पाने वाले बच्चों के चिन्हीकरण के पश्चात द्वितीय चरण की कार्रवाई विगत 1 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। जिसमें जनपद देहरादून में विभिन्न स्कूलों में चिन्हित किए गए बच्चों का दाखिला कराया जा रहा है तथा बाल भिक्षावृत्ति को रोकने व बाल शिक्षा के महत्व को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
आज कावली रोड स्थित उन्नयन शिक्षा केंद्र में बीएस सजवान के नेतृत्व में सीनियर सिटीजन के द्वारा स्कूल में पढ़ रहे निर्धन बच्चों को शिक्षण सामग्री आवंटित की गई। बीएस सजवानव उनके कुछ साथी जो कि विभिन्न संस्थाओं से सेवानिवृत्त है तथा पिछले कई समय से उन्नयन शिक्षा केंद्र में पढ़ रहे बच्चों के लिए समय-समय पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराते रहते हैं व वर्ष 2021 से ऑपरेशन मुक्ति अभियान से भी जुड़े हैं। 85 वर्ष की उम्र होने के बावजूद भी बीएस सजवान रिटायर प्रिंसिपल केंद्रीय विद्यालय व उनके सहयोगी जीएल खरबंदा केंद्रीय विद्यालय, श्रीमती मंजू पवार इंदिरा कला, श्रीमती सरिता व्यास, जेल ब्यास, रतूड़ी जी, संगीता अरोड़ा प्रिंसिपल उन्नयन प्राथमिक विद्यालय के जज्बे ने में कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी / क्षेत्राधिकारी नगर नीरज सेमवाल तथा एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी, उप निरीक्षक अनीता नेगी मौजूद रहे। सभी सीनियर सिटीजन बीएस सजवान व उनके सहयोगियों द्वारा ऑपरेशन मुक्ति अभियान की प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581