उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इंडियन एयरफोर्स के चॉपर से वह मसूरी पहुंचे हैं।

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे हैं। इंडियन एयरफोर्स  के चॉपर से वह मसूरी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल आदि उपस्थित थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह करीब दस बजे देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्‍वागत किया। जिसके कुछ देर बाद राजनाथ सिंह मसूरी के लिए रवाना हो गए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर ने सेंट जार्ज कॉलेज हेलीपैड पर लैंड किया। बीजेपी मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने गुलदस्ता भेंट कर राजनाथ सिंह का स्वागत किया और लौटते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से मिलने का समय मांगा, जिसे राजनाथ सिंह ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के लिए रवाना हुए।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581