उत्तराखंड समाचार

बस हादसे में गंभीर घायल छात्र की मौत

हादसे के दौरान एक छात्रा सृष्टि की मौके पर ही मृत्यु हुई थी,

देहरादून। कालसी के पास जलालिया बैरियर के पास बस हादसे में गंभीर घायल छात्र नितेश की भी महंत इंद्रेश हास्पिटल में मौत हो गई। हादसे के दौरान एक छात्रा सृष्टि की मौके पर ही मृत्यु हुई थी, जबकि चालक लेहमन हास्पिटल में भर्ती है। सोमवार को जलालिया बैरियर के पास पेड़ के टहनी से टकराकर बस में सवार कक्षा 4 की छात्रा सृष्टि की मौत हो गई थी, जबकि नीतेश गंभीर घायल हो गया था जिसे परिजनों ने महंत इंद्रेश हास्पिटल देहरादून में भर्ती कराया था। चौकी इंचार्ज डाकपत्थर जयवीर सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह नितेश की भी मृत्यु हो गई। मृतिका सृष्टि के पिता की ओर से चौकी में दी गई तहरीर पर बस चालक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581