उत्तराखंड समाचार

सोशल मीडिया में चल रहा फेक लैटर

सीएम ने दिये दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश : श्रीमती राधा रतूङी

देहरादून। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधा रतूङी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूङी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्टचैक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है।

एसटीएफ उत्तराखण्ड मे सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल कार्यरत है। जिसका उदेश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एंव गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक एंव उचित  कार्यवाही करना। इस क्रम मे आज सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल को  एक पोस्ट प्राप्त हुई। जिसमे गृह मंत्री के लैटर पैड पर एक सशंय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था। इस पत्र की प्रथमदृष्टया जांच के उपरान्त प्रतीत होता है की गृह मंत्री के पत्र का रुपांतरण कर इस प्रकार से समाज मे कानून व्यवस्था बाधित करने हेतु भ्रामक सूचना प्रसारित की गयी है। इस क्रम मे एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा सुसगंत धाराओ मे अभियोग पजींकृत करने की कार्यवाही प्रारम्भ  की गयी है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464