उत्तराखंड समाचार

बैसाखी के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

संस्था द्वारा जिन्हे सुनने में दिक्क़त उन्हें पांच कान की मशीने वितरित की गई।

देहरादून, 13 अप्रैल। मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट एवं महाकाली समिति द्वारा बैशाखी के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि श्रीमति कुसम कंडवाल अध्यक्षा उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्यातिथि ने बैसाखी पर्व की बधाई देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शार्प मेमोरियल स्कूल के दिव्यांग बच्चों को उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गढ़वाली गीतों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किये जिन्हे मैडल प्रदान किये गए। संस्था द्वारा जिन्हे सुनने में दिक्क़त उन्हें पांच कान की मशीने वितरित की गई। स. हरप्रीत सिंह के गबरू शौकीन ग्रुप ने पंजाब का मशहूर भंगड़ा एवं गिद्धा की प्रस्तुति देकर अतिथियों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने भंगड़े की शुरुआत भजन से की। उन्होंने आये हुए अतिथियों को दस्तार बांध कर सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मानित होने वालों में डॉ. आचार्य सुशांत राज, जिला जज हर्ष यादव, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, कुंवरदीप सिंह, रामिंदरी मंन्द्रावाल, पुष्पा बर्थवाल, संगीता चौहान, सविता चौहान एवं स. सेवा सिंह मठारु शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581