उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने किया खोया पर्स बरामद

। पुलिस बल द्वारा अपने स्तर से ढूंढखोज कर अनाउंसमेंट भी किया गया।

रुद्रप्रयाग। मध्य प्रदेश से आयी श्रद्धालु जो कि केदारनाथ मन्दिर परिसर में काफी परेशान हालत में थी, ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों ने उनके चेहरे की हालत देख उनसे बात की और उनकी परेशानी पूछी तो उनके द्वारा बताया गया कि उनका पर्स खो गया है, जिसमें उनके जरूरी कागज व पैसे इत्यादि हैं। पुलिस बल द्वारा अपने स्तर से ढूंढखोज कर अनाउंसमेंट भी किया गया। अपेक्षित सफलता हाथ नहीं लगी फिर पुलिस कार्मिकों ने इनको स्मृति ताजा करने हेतु कहा कि आपको कहां तक याद है कि आपका पर्स आपके पास रहा होगा। उनके द्वारा मन्दिर पहुंचने से पहले एक दुकान पर प्रसाद इत्यादि खरीदने का याद किया कि शायद वहां पर हो। केदारनाथ मन्दिर परिसर ड्यूटी में नियुक्त एक पुलिस कार्मिक उस क्षेत्र में गये और वहां दुकान पर पूछा तो वास्तव में एक लेडीज पर्स वहां पर छूटा हुआ मिला, जो कि दुकानदार ने सुरक्षित रखा था। चूंकि अब इस पर्स की ढूंढखोज हो रही थी और इसे लेने पुलिस कार्मिक आये थे, ऐसे में दुकान स्वामी ने उक्त पर्स पुलिस कार्मिक के हाथ में दे दिया, जिनके द्वारा पर्स लाकर उक्त महिला को दिया गया। अपना पर्स सकुशल वापस पाकर श्रद्धालु ने पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581