उत्तराखंड समाचारधर्म

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की मां पूर्णागिरी मंदिर में पूजा

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा।

चंपावत/देहरादून 02 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की एवं  प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पूरे रोड मैप के अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रृद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, मंदिर समिति अध्यक्ष किसन तिवारी, भाजपा नेता प्रकाश तिवारी एवं लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581