उत्तराखंड समाचार

मजदूरों के बच्चों को स्कूल में दाखिल करवाने के लिये किया जागरूक

चिन्हीकरण की कार्यवाही के साथ-साथ आम जनमानस के मध्य जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड पुलिस की मुहिम “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत कोतवाली सोनप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आज सोनप्रयाग में नेपाली मूल के मजदूरों के बच्चों को स्कूल में दाखिल करवाने हेतु जागरूक किया गया। सोनप्रयाग में नेपाली मूल के मजदूरों से संपर्क कर जागरूक कर बच्चों को स्कूल में दाखिल करने हेतु बताया गया तो उनके माता-पिता द्वारा बताया गया कि हमने अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला करा रखा है। स्थानीय एवं नेपाली मूल के नागरिक मजदूरों के बच्चे किसी भी कारणों से स्कूल न जा पा रहे हैं उनकी चिन्हीकरण की कार्यवाही के साथ-साथ आम जनमानस के मध्य जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button