उत्तराखंड समाचारखेल

पदक प्राप्त खिलाड़ियों ने की पुलिस महानिदेशक से मुलाकात

भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

देहरादून। आज पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 71वीं अखिल भरतीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिनांक 21 से 25 मार्च 2023 तक 35वीं पीएसी स्टेडियम लखनऊ, यूपी में एसएसबी द्वारा आयोजित हुई 71वीं अखिल भरतीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ी ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 5000 मी0 एवं 10000 मी0 दौड़ में मु0आरक्षी राजेश कुमार नें स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया। साथ ही 10000 मी0 दौड़ में 29.29.72 मिनट में दौड़ समाप्त करने पर अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता का 45 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़कर नया रिकार्ड अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581