उत्तराखंड समाचार

कालसी पुलिस ने किया मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन

वेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण

देहरादून। थाना कालसी पुलिस द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए थे। जिसके अनुपालन में आज थाना कालसी क्षेत्र अंतर्गत दुरस्त ग्रामीण क्षेत्र खत विशाल के बूथ जिसमे राजकीय प्राथमिक विद्यालय लेल्टा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डेमाउ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अतलेउ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोऊ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुपाऊ व राजकीय प्राथमिक विद्यालय सराडी आदि मतदान केंद्रों का थाना कालसी पुलिस द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया तथा प्रत्येक बूथ पर बिजली, पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था को भी चेक किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581