उत्तराखंड समाचार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

वीर शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

देहरादून, 30 जनवरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आज विभिन्न थाना पुलिस द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

आज सुबह थाना रायवाला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून ने सभी थानों तथा पुलिस कार्यालय स्टाफ को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये 2 मिनट का मौन रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया था। जिसके तहत आज थाना रायवाला पर सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दिए गए आदेश के क्रम में थाना सहसपुर पर उपस्थित समस्त उपनिरीक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581