उत्तराखंड समाचार

विकासनगर पुलिस ने सडको पर किया सशस्त्र फ्लैग मार्च

विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में फ्लैग मार्च

देहरादून। आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आगामी विधान सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा कोतवाली पुलिस एवं पैरामिल्ट्री फोर्स बीएसएफ की कम्पनी को साथ लेकर कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सहारनपुर रोड ,ग्राम आदूवाला, ग्राम शाहपुर कल्याणपुर, ग्राम कुंजा ,ग्राम कुंजा ग्रांट, ग्राम मटक माजरी बाजार मे सडको पर सशस्त्र फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखना तथा आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581