उत्तराखंड समाचार

अपर उपनिरीक्षक शिव सिंह को दी गयी भावभीन विदाई

पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हुए कर्मी को शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी

चमोली, 28 फरवरी। आज पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद कुमार शाह की उपस्थिति में पुलिस लाईन गोपेश्वर में अपर उपनिरीक्षक ना.पु. शिव सिंह की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिव सिंह 15 मई 1982 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए तथा उनके द्वारा जनपद टिहरी, गाजियाबाद, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग,चमोली में नियुक्त रहकर अपनी सेवा प्रदान की गयी। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हुए कर्मी को शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा उक्त को सम्बोधित करते हुये उनके अधिवर्षता सेवानिवृत्ति, स्वस्थ एवं समृद्धशाली हो सके इसके लिए समस्त पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाऐं देते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की एवं भविष्य में भी वे अपने आप को पुलिस परिवार का सदस्य समझते रहेंगे और उनका सहयोग एवं सदभावनाऐं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581