उत्तराखंड समाचार

विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री द्वारा 30 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

देहरादून 28 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत कालसा में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तिरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिंगूरानी से रालम ट्रैक रूट एवं रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट के निर्माण के लिए 40.01 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राम वैगा में निकास नाली निर्माण के लिए 34.73 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा़ के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत गुजरूकोट हरूहीत मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 36.02 लाख रूपये एवं देवी मन्दिर देघाट के लिए 34.40लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंचाई विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के अन्तर्गत सालावाला (हाथी बड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैंड के निर्माण कार्य हेतु 31.71 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलारी स्थित मॉ हीरामणि के मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 30 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581