उत्तराखंड समाचारधर्म

चार धाम हेतु अब तक हुए 1,14,553 पंजीकरण

केदारनाथ के लिए 62,993 एवं बद्रीनाथ नाथ के लिए हुए 51,557 पंजीकरण

देहरादून 26 फरवरी। विगत 21 फरवरी से प्रारंभ हुए चार धाम के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण की कुल संख्या 1 लाख से अधिक पहुँच गई है। राज्य पर्यटन विभाग द्वारा जारी आँकड़े के अनुसार आज तक कुल 1,14,553 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। इस वर्ष चार धाम हेतु पंजीकरण के लिए चार माध्यम अपनाए गये हैं। श्रद्धालु यात्रा के लिए वेबसाइट, कॉल के द्वारा, व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जहाँ अब तक वेबसाइट के जरिए 92,397 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया, वहीं मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए क्रमश: 14,910 और 7,246 श्रद्धालु पंजीकृत किए गये।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581