उत्तराखंड समाचार

नगर पंचायत अध्यक्ष ने सौपा आयोग के उपाध्यक्ष को ज्ञापन

मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और इस संबंध में उचित कार्रवाई शासन को संस्तुति की जाएगी ताकि डंडेरा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

देहरादून, 19 सितम्बर। आज आयोग कार्यालय में डंडेरा नगर पंचायत के अध्यक्ष सतीश नेगी और उनके साथ जितेंद्र नेगी ने भगवत प्रसाद मकवाना उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार से शिष्टाचार भेंट की। ​उन्होंने सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी और आधुनिक सफाई उपकरण खरीदने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। यह जानकर खुशी हुई कि वे अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर हैं। ​उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और इस संबंध में उचित कार्रवाई शासन को संस्तुति की जाएगी ताकि डंडेरा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button