उत्तराखंड समाचार

राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून में दिया धरना

सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

देहरादून : राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरना दिया।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और चकराता विधायक प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने करन माहरा केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार महंगाई से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाने पर ले रही है। सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।इस मौके पर कांग्रेस के विधायक व नेता प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरना दे रहे हैं। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता से विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संदीप चमोली, राजेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581