उत्तराखंड समाचार

स्मार्ट सिटी अधिकारियों के सामने रखी व्यापारियों ने समस्या

पलटन बाज़ार में हो रही परेशानियों से कराया गया अवगत

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल सदस्य अमित जैन के आवास प्रीतम कैस्टल के प्रांगण में मेयर सुनील उनियाल गामा एवं राजपुर विधायक ख़ज़ान दास और स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन के नेतृत्व में पलटन बाजार एवम चकरोता रोड के व्यापारी मौजूद रहे। मंच संचालन अमित जैन द्वारा किया गया, साथ ही पलटन बाज़ार में स्मार्ट सिटी के रुके हुए कामों और चकराता रोड में स्मार्ट सिटी का कार्य शुरू होना है। इस पर व्यापारियों से बात चीत कर आने वाले दिनों में स्मार्ट सिटी द्वारा जो कार्य किए जायेंगे उसमें चकराता रोड के व्यापारी वर्ग को किसी प्रकार की समस्या ना आए, क्यों की पहले ही पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्य के चलते बहुत सारी समस्याएं उत्पन हुई थी उस प्रकार की समस्याएं और दिक्कतें ना हो। बैठक में समस्त पलटन बाजार के व्यापारियों को मौक़ा दिया गया की पलटन बाज़ार में हो रही परेशानियों से जनप्रतिनिधियों को अवगत करवायें। जिससे उन दिक्कतों को समय रहते ठीक किया जा सके और सही दिशा निर्देश स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को मिल सके। व्यापारियों द्वारा अपनी बात पलटन बाजार को लेकर रखी गई की पलटन बाजार, धामावाला, एवम दर्शानी गेट तक बनने वाली सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए, जिसमे पलटन बाजार की सड़क पर जो टाइल्स लगी है, उन्हे हटा कर सड़क का निर्माण किया जाय। छज्जो के निर्माण में हो रही देरी पर एक्शन लेते हुए जल्द से जल्द उसे निपटाया जाए ऐसी व्यवस्था हो और जिस प्रकार की लापरवाही अभी छज्जो के निर्माण के वक्त निर्माण कर रहे कांट्रेक्टर से हुई जिसके कारण एक दुकान जल गई और दुकान दार को भारी नुक्सान हुआ इस तरह की लापरवाही भविष्य में ना हो और जो नुकसान दुकान दार को हुआ है उसकी भरपाई भी कॉन्ट्रकटर द्वारा की जाए। नालियों को भी दुरुस्त किया जाय और फीडर बॉक्स जो बिजली के लगने है उन्हे किसी भी दुकान के आगे बिना दुकान दार की सहमति के ना लगाए जाए। पलटन बाजार, धामावाला और दर्शानी गेट की यह समस्याएं व्यापारियों द्वारा वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सामने रखी गई। जिस पर उनके द्वारा आश्वासन देने के साथ-साथ अधिकारियों को भी निर्देश दिए की व्यापारियों को भविष्य में कोई समस्या ना आए और जो रुके हुए काम है उन्हे जल्द से जल्द पूरा किया जाय।
अभी कुछ दिन पूर्व पलटन बाज़ार में बोर्ड का कार्य कर रही लेबर द्वारा बग़ल की दुकान जिसका नाम प्रभु लाल कालू राम एंड संस है उनकी दुकान में बग़ल में बन रहे बोर्ड्स में वेल्डिंग हो रही थी, जिसकी चिंगारी की वजह से पूरी दुकान आग के हवाले हो गई। जिसके मुआवज़े के लिए अध्यक्ष पंकज मैसोन एवं दुकान स्वामी विवेक सिंहल द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों के आगे रखी और यह माँग की गई की जल्द से जल्द दुकान स्वामी को कॉन्टेक्टर द्वारा मुआवजा दिलाया जाय। ताकि उसकी दुकान पुनः सुचारू रूप से चलने की स्थिति में हो जाए। अन्यथा व्यापारी बाज़ार बंद करके स्मार्ट सिटी का पुरज़ोर विरोध करेंगे। चकराता रोड व्यापारियों द्वारा भी जो स्मार्ट सिटी के कार्य चकरोता रोड पर होने है उसमे होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर संरक्षक सुशील अग्रवाल, संरक्षक रवि मल्होत्रा, संरक्षक संतोख नगपाल, उपाध्यक्ष हरीश वीरमानी, सुरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, रोहित बहल, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा सह कोषाध्यक्ष रजत गुप्ता, संयोजक अशोक अग्रवाल, सदस्य मोहम्मद राशिद, सदस्य आरिफ़ मंसूरी, संयोजक दीपू नागपाल, संयोजक मोहित भटनागर, सदस्य निशी कुकरेजा, सदस्य विवेक सिंहल, संयोजक नरेंद्र छाबरा, अरविंद जैन, नितिन सिंहल, विपिन सिंहल, सुमित आनंद, संजय पाल, वीजेंद्र, राजू, सचिन अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581