उत्तराखंड समाचारखेल

38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह बनेगा यादगार

38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन भव्य और यादगार होगा

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों का जितना भव्य आगाज हुआ, उसका समापन भी उतना ही भव्य और यादगार बनाने की तैयारी है। जिस तरह से उत्तराखंड के खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धांओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसे देखते हुए समापन समारोह में खिलाड़ियों को विशेष सम्मान देने की तैयारी है। विजेता खिलाड़ियों की यादों को संजोने और प्रेरक बनाने के लिए एक स्क्रीन प्ले (गेम्स रीकैप) होगा, जिसमें आयोजन शुरू होने से लेकर अंत तक की गतिविधियों की झलक होगी। समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे।38वें राष्ट्रीय खेलों का जितना भव्य आगाज हुआ, उसका समापन भी उतना ही भव्य और यादगार बनाने की तैयारी है। जिस तरह से उत्तराखंड के खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धांओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसे देखते हुए समापन समारोह में खिलाड़ियों को विशेष सम्मान देने की तैयारी है। विजेता खिलाड़ियों की यादों को संजोने और प्रेरक बनाने के लिए एक स्क्रीन प्ले (गेम्स रीकैप) होगा, जिसमें आयोजन शुरू होने से लेकर अंत तक की गतिविधियों की झलक होगी। समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे।इस समारोह की रूपरेखा तय करने के लिए खेल मंत्री आर्या ने शनिवार को खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि योगासन पहली बार उत्तराखंड से राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बना है और आने वाले एशियन गेम्स में भी शामिल होगा, इसलिए समापन कार्यक्रम में योगासन और मलखंब की विशेष प्रस्तुतियां रखी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समापन समारोह के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री आर्या ने बताया कि खेलों के पूरे आयोजन के दौरान आम जनता ने सक्रियता से भागीदारी निभाई। समापन समारोह में भी आमजन शामिल रहेंगे। इसके लिए स्टेडियम में 15 हजार से ज्यादा लोगों की बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप की प्रस्तुतियां होंगी। औपचारिक आयोजन समाप्त होने के बाद बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर प्रस्तुतियां देंगे।समापन समारोह में राष्ट्रीय खेलों का फ्लैग अगले मेजबान राज्य को सौंपा जाएगा, हालांकि अगला मेजबान राज्य कौन रहेगा, इसका फैसला भारतीय ओलंपिक संघ को करना है, जिसकी अभी घोषणा होनी बाकी है। उत्तराखंड को गोवा से फ्लैग मिला था।खेल मंत्री आर्या ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम में कुछ वजहों से यातायात जाम की समस्या उतपन्न हुई थी, उसके अनुभव से सबक लेते हुए गौलापार स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक के इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। आमतौर पर राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का कार्यक्रम औपचारिक मात्र होता है, लेकिन जिस तरह से हमारे खेलों का भव्य आयोजन और खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा, वैसे ही समापन भी यादगार बनाएंगे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581