उत्तराखंड समाचार

मंत्री ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण

आईएसबीटी से विभिन्न क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसों के रवाना होने से पहले अनाउंसमेंट की समुचित व्यवस्था की जाए।

देहरादून। प्रदेश के परिवहन मंत्री चन्दन राम दास ने आज आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल एवं यात्रियों की सुविधाओं हेतु संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परिवहन निगमों की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत भी की। टिकट बुकिंग काउंटर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि आईएसबीटी से विभिन्न क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसों के रवाना होने से पहले अनाउंसमेंट की समुचित व्यवस्था की जाए। मंत्री चन्दन राम दास ने आईएसबीटी के आस-पास अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581