उत्तराखंड समाचार

सुराज दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामवासियों की समस्या

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारी को निर्देशित किया कि चौपाल में प्राप्त हुई

देहरादून 25 दिसम्बर। सुराज दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ग्राम पंचायत केदारवाला में आयोजित चौपाल में ग्रामवासियों की समस्या सुनी। केदार वाला में आयोजित चौपाल में 35 शिकायतें/समस्याएं प्राप्त हुई। आज आयोजित चौपाल में मुख्यतः शिकायतें टाइल रोड निर्माण, जल निकासी, राजकीय इंटर कॉलेज में कला विषय की कक्षाएं शुरू करने, लांगा रोड नाले को भूमिगत करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनवाने,शीतला नदी किनारे कृषि भूमि कटाव से बचाव हेतु पुस्ता निर्माण, विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने, शौचालय निर्माण, भूमि उत्तराधिकारीओं के नाम दर्ज कराने, ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, विद्युत कनेक्शन दिलवाने, आंगनवाड़ी केंद्र में एक आंगनवाड़ी एवं सहायकों के रिक्त पद भरने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारी को निर्देशित किया कि चौपाल में प्राप्त हुई शिकायतों का निस्तारण करते हुए शिकायत कर्ता को सूचित करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अविवादित विरासत को संबंधित उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज करने हेतु गांव में शिविर लगाने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। शीतला नदी के किनारे कृषि भूमि कटाव की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने तथा फरियादियों के घर में विद्युत कनेक्शन लगवाने की कार्रवाई किए जाने की भी निर्देश। वृद्धावस्था पेंशन ना मिलने की शिकायत करें जिलाधिकारी ने दूरभाष पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया संबंधित के अभिलेख प्राप्त करते हुए नियमानुसार पेंशन लगाने की कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार अतिक्रमण की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी ने गांव का भी भ्रमण किया तथा ग्राम वासियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वापस लौटते हुए जिलाधिकारी ने केदारवाला निवासी आमिर खान, बालू वाला निवासी कांता देवी, सुमित्रा देवी, शिशुपाल अमीरचंद आदि से वार्ता कर गांव में उपस्थित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी एवं क्षेत्रवासियों को यदि कोई परेशानी हो रही हो की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांग पंकज पुत्र अमीरचंद के हालचाल जाने तथा उनकी समस्याओं को सुना।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581