उत्तराखंड समाचार

दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव में आप की जीत, दून मे कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत पर खुशी

भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिल्ली का वादा अरविंद केजरीवाल पूरे देश में परचम लहरा कर पुरा करेंगे।

देहरादून 22 फरवरी। आज दिल्ली एमसीडी मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने जीत हासिल की। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दिल्ली मेयर चुनाव की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा की दिल्ली के अंदर केंद्र सरकार की हिटलर शाही काम नहीं आई और सत्य की जीत हुई। बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चुनाव हुआ बीजेपी के गलत मंसूबों को नस्तेनाबूत करते हुए अरविंद केजरीवाल की रणनीति के सामने बीजेपी धराशाई हुई। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिल्ली का वादा अरविंद केजरीवाल पूरे देश में परचम लहरा कर पुरा करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद आरपी रतूड़ी, अशोक सेमवाल, सुशील सैनी, इकबाल राव, विपिन नेगी, सतीश जुयाल, जगदीश कांडपाल, गौरव, सुधा पटवाल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581