उत्तराखंड समाचार

जोहड़ी गांव में मंत्री ने किया 23.07 लाख रूपये की लागत की योजना का शिलान्यास

मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य करने के भी निर्देश दिया

देहरादून, 15 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत जोहड़ी गांव में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत जोहड़ी गांव में आंतरिक सड़क मार्गों, नालियों के निर्माण की करीब लागत 23.07 लाख रूपये की योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा आम जन को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। मंत्री जोशी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री का गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य करने के भी निर्देश दिया। मंत्री जोशी ने कहा निश्चित ही सभी निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, बीजेपी जिला मंत्री संध्या थापा, निर्मला थापा, अनीता शास्त्री सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581