उत्तराखंड समाचार

कैंट विधायक ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

श्रीमती सविता कपूर ने एकता विहार सड़क निर्माण को कार्य को शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया,

देहरादून। कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने विधानसभा में विभिन्न वार्डो में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। श्रीमती सविता कपूर ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से चल रहे वार्ड 38 के एकता विहार एवम केहरी गाव में लोक निर्माण विभाग द्वारा चल रहे कार्यो का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि केहरी गाव में नाले और पुलिया निर्माण का कार्य शीघ्र हो, और काम की गुणवत्ता में कोई कमी न आये। श्रीमती सविता कपूर ने एकता विहार सड़क निर्माण को कार्य को शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया, जिससे बरसातों में क्षेत्रवासियों को समस्याओ का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सहायक अभियंता ललित मोहन बेंजवल, अवर सहायक अभियंता भारत रावत, रमेश काला, विक्की खन्ना, सूरज भाटिया, कमल राज, हिमांशु गोगिआ, सुमित पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581