उत्तराखंड समाचार

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया थाना चकराता का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

एनडीपीएस एक्ट के अपराधियों तथा नशा करने वाले व्यक्तियो के डोजियर तैयार करने हेतु निर्देशित करने के साथ ही अन्य आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये।

देहरादून, 06 फरवरी। पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर देहरादून ने आज थाना चकराता का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।
आज पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा थाना चकराता का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने पर पुराने आर्म्स-एम्युनेशन के स्थान पर नये आर्म्स-एम्युनेशन रखने, पुराने मालों के नियमानुसार निस्तारण, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा वांछित एवं ईनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में रुचि लेकर अभियान के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा अभिलेखों के सही रख-रखाव, एनडीपीएस एक्ट के अपराधियों तथा नशा करने वाले व्यक्तियो के डोजियर तैयार करने हेतु निर्देशित करने के साथ ही अन्य आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581