उत्तराखंड समाचारधर्म

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

दुनिया में लहराएगा सनातन का परचम

हरिद्वार। उड़ीसा के जगन्नाथ धाम से हरिद्वार पहुंचे पंडित काशीनाथ मिश्र के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गोविंद घाट गोविंदपुरी में किया गया। इसी बीच पंडित काशी नाथ मिश्रा द्वारा प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों से रूबरू होते हुए दावा किया की विश्व युद्ध होकर रहेगा। पाकिस्तान का साथ अमेरिका और अन्य मुस्लिम देश देंगे। चीन भी भारत के खिलाफ युद्ध में मोर्चा खोलेगा और विश्व युद्ध 2032 तक चलेगा और इसी समय भगवान कल्कि का अवतार होगा। इसी के साथ दुनिया में सनातन का परचम भी लहराएगा। उनके द्वारा लिखित भविष्य पुराण पर आधारित पुस्तक भविष्य मालिका जो कि गत वर्ष ही लिख दी गई थी उसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि मैंने भविष्यवाणी की थी कि 7 मई 2025 को भारत पकिस्तान का युद्ध होगा। जो बाद में विश्व युद्ध में परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि तेरहा मुस्लिम देशों के साथ अमेरिका भी भारत का विरोधी बनेगा। रूस इसमें भारत की मदद करेगा जापान, जर्मनी और फ्रांस भी मानसिक रूप से भारत की मदद करते रहेंगे। उन्होंने पुस्तक में कुछ ऐसी ही बातें लिख दी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी भागवत कथा 16 मई तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button