उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम होगी वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम

राज्य के साथ ही समस्त जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा।

देहरादून 20 जनवरी। इस बार 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम“ होगी। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में पूरे भारत में दिनांक 25 जनवरी, 2023 को अपरान्ह 1.00 बजे के बाद 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इसी संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह द्वारा बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। राज्य के साथ ही समस्त जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। राजभवन देहरादून स्थित सभागार में 25 जनवरी 2023 को अपरान्ह 01.00 बजे से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 25 जनवरी 2023 को राज्य, समस्त जिला मुख्यालय एवं मतदेय स्थल स्तर पर 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस अपरान्ह 1.00 बजे बाद कोविड के मानकों के अनुसार आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आगामी आयोजन में “मैं भारत हूँ“ गीत का भी शुभारम्भ किया जाएगा। निबन्ध, वाद-विवाद आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। विभिन्न सरकारी विभागों जैसे बैंकों, डाकघरों, रेलवे, पंचायती राज संस्थाओं, नागरिक निकायों आदि के साथ भागीदारी और सहयोग सुनिश्चित किया जायेगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें नये पंजीकरण करवाने वाले व्यक्तियों को उचित सुविधा प्रदान की जायेगी तथा नये पंजीकरण वाले नए मतदाताओं को उनके मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रदान किये जायेंगे। मतदान केन्द्र पर उपस्थित समस्त व्यक्तियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस संबंधी शपथ दिलवायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581