उत्तराखंड समाचारदेश

एसएसपी के निर्देश पर स्पा सेंटरों की पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग

स्पा सेंटर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में हो तथा कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मी का सत्यापन अवश्य कराया जाये।

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान अन्नमिताएं पाए जाने पर स्पा सेंटर संचालकों की विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित करते हुए थाना क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर की आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 13 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने-जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर 06 स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर स्पा मालिकों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 05 चालान करते हुए 2000 रुपये संयोजन शुल्क की धनराशि वसूली गई तथा 01 स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

चेकिंग के दौरान सभी स्पा सेंटर के मालिकों को प्राप्त आदेश निर्देश से अवगत कराया गया एवं निर्देशित किया गया कि स्पा सेंटर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं आईडी प्रूफ को लेकर रजिस्टर में अंकित किया जाये एवं आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी को अपने पास सुरक्षित रखा जाये।  स्पा सेंटर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में हो तथा कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मी का सत्यापन अवश्य कराया जाये। साथ ही जिन स्पा सेंटरों में कमियां पाई गयी, उनके संचालकों को एक सप्ताह में उक्त कमियों को दूर करने अन्यथा वैधानिक कार्यवाही के लिए तैयार रहने की हिदायत दी गयी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581